मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विदाई समारोह में भावुक हो गये नप के कार्यपालक पदाधिकारी

IMG 20190123 WA0008




लाइव खगड़िया : नगर परिषद् कार्यालय के नारायण मंडल सभागार में बुधवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश जी का विदाई समारोह आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता नगर सभापति सीता कुमारी एवं संचालन सशक्त स्थायी समिति के सदस्य चन्द्रशेखर कुमार ने किया.मौके पर नगर सभापति ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में राजेश जी का कार्यकाल काफी अच्छा रहा और वे जनहित से जुड़े कार्यों में रुचि लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवास योजना, शौचालय निर्माण आदि का निष्पादन करते रहे.साथ ही उन्होंने अतिरिक्त प्रभार में रहने के बावजूद भी नगर परिषद के काम को पेंडिंग नहीं रहने दिया.

IMG 20190123 WA0007

साथ ही नगर उप सभापति सुनील कुमार पटेल,पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव सहित वार्ड पार्षदों के द्वारा भी निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल की सराहना किया गया.इस क्रम में उप नगर सभापति ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपने अल्प कार्यकाल में प्रभार में रहने के बावजूद नगर के विकास एवं आम जनता के हित में किये कार्य में उनकी भूमिका सराहनीय रही है.जिसे सदैव याद रखा जायेगा.

1 Copy

जबकि पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि कुछ पदाधिकारी ऐसे होते है जो अपने कार्य से अपनी पहचान बनाते हैं. राजेश जी भी ऐसे ही पदाधिकारियों में शामिल हैं.जिन्होंने नगर परिषद् बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति के साथ तालमेल बनाकर काफी कम समय में ही सबके लिए आवास योजना, शौचालय निर्माण सहित नगर परिषद् के अन्य लंबित योजनाओं को पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.




मौके पर वार्ड पार्षद सोहन चोैधरी, दीपक चन्द्रवंशी,  विजय कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार, हेमा भारती, चन्द्रशेखर कुमार, रणवीर कुमार ने भी निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल की सराहना की.

IMG 20190123 WA0006

इस अवसर पर वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी भी भावुक हो गये.वहीं नये कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इनके द्वारा जो कार्य किया गया है हम उस कार्य को आगे बढ़ायेंगे और दोगुनी उत्साह के साथ नगर परिषद् के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

PhotoText 14

मौके पर नगर प्रबंधक राजीव कुमार झा, कनीय अभियंता रौशन कुमार, प्रधान सहायक जितेन्द्र कुमार, सहायक विक्की कुमार, आशीष कुमार, सुबोध कुमार,  गगन कुमार सिन्हा, रोहित कुमार, राज अम्बेडर, विकास कमार, अभिमन्यु सिंह, चन्द्रशेखर चौधरी उपस्थित थे.

Milan 2

इसके पूर्व नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के आवास योजना के 50 लाभुकों के बीच कार्यादेश का वितरण नगर सभापति सीता कुमारी के द्वारा किया गया.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!