Breaking News
PhotoText 7

पत्नी ने ही देवर के साथ मिलकर पति को सुला दी मौत की नींद !




लाइव खगड़िया : जिले के नगर थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी युवा व्यवसायी दीपक कुमार का शुक्रवार की सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो गई.उल्लेखनीय है कि दीपक की मां ने उनके 16 जनवरी से लापता होने की सूचना नगर थाना को दी थी.पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि इसी बीच घर के समीप ही एक गड्ढे में उनका शव होने की सूचना मिली.

PhotoText 14

मौके पर पुलिस पहुंची और जमीन के नीचे से एक गुटखा के बैग में पड़े व्यवसायी के शव को बरामद किया.शव को छुपाने के लिए उसे गड्ढे में रखकर मिट्टी से ढंक दिया गया था.घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद सहित सदर एसडीपीओ आलोक रंजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये.

Milan 2

घर के समीप ही लापता व्यवसायी का शव बरामद होने से शक की सूई परिजनों पर भी गई.ऐसे में पुलिस के द्वारा मृतक के घर की तलाशी ली गई.जहां पुलिस की आशंकाओं को और बल मिला और मृतक व्यवसायी के पत्नी को हिरासत में ले लिया गया.

IMG 20190118 WA0004



पुलिस सूत्रों की यदि मानें तो पूछताछ में मृतक व्यवसायी की पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव को गड्ढे में दफना देने का जुर्म कबूल कर लिया है.बताया जाता है कि उनके निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के समीप से हत्या में उपयोग किये गये कुदाल सहित हत्या के समय पहनी गई साड़ी आदि भी बरामद कर लिया है.

1 Copy

साथ ही फारेंसिंक टीम के द्वारा भी घटनास्थल का जायजा लेने और साक्ष्य एकत्रित किये जाने की खबर है.उधर मृतक का छोटा भाई फरार बताया जाता है.बहरहाल पुलिस मृतक की पत्नी से गहन पूछताछ में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है.दूसरी तरफ क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!