Breaking News
PhotoText 5

अरूण ठाकुर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,सादगी व समरसता का एक अध्याय खत्म




लाइव खगड़िया : कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सह नगर परिषद तदर्थ समिति के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी अरूण ठाकुर के आकस्मिक निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है.उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हृदय गति रूक जाने से उनका निधन हो गया.सादगी का प्रतीक माने जाने वाले एक समाजसेवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं के द्वारा शोक संवेदना व्यक्त किये जाने का सिलसिला जारी है.दूसरी तरफ उनकी अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित आमजनों का उमड़ा जनसैलाब बयान कर रहा था कि दिवंगत नेता जन-जन के दिलों में बसे हुए थे.

IMG 20190111 WA0004

पार्थिव शरीर को नगर परिषद कार्यालय लाया गया

IMG 20190111 WA0002

महान समाजसेवी अरूण ठाकुर के पार्थिव शरीर नगर परिषद कार्यालय लाया गया.जहां जहां नगर सभापति सीता कुमारी,पूर्व नगर सभापति सह जन अधिकार पार्टी किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव,युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी,नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल,नगर पार्षद विजय यादव,रणवीर कुमार,चंद्रशेखर कुमार,लीना श्रीवास्तव,लूसी खातून,नवीन तुलस्यान,जितेंद गुप्ता, नगर प्रबंधक राजीव रंजन झा,सहायक अमरनाथ झा,जाप अल्पसंख्यक प्रको्ष्ठ के जिलाध्यक्ष मो.नसीम सहित वार्ड पार्षदों व नगर परिषद कर्मियों के द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया.वहीं दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

Niranjan

जुम्मे की नवाज अता के बाद जामा मस्जिद में भी दी गई श्रद्धांजलि

दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को जुम्मा की नवाज के बाद शहर के थाना रोड स्थित जामा मस्जिद भी लाया गया.जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

अंतिम दर्शन के लिए के.एन.क्लब में भी रखा गया दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर

कांग्रेस नेता समाजसेवी अरुण ठाकुर स्थानीय के.एन.क्लब के अध्यक्ष पद पर भी काबिज थे.ऐसे में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए क्लब में भी रखा गया.जहां विभिन्न वर्गों के लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी.वहीं राजीव कांत वर्मा, रंजीत कुमार सिन्हा,विक्रम सुधांशू ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

IMG 20190111 WA0005

कांग्रेस के जिला कार्यालय में भी दी गई श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता अरूण ठाकुर के अंतिम यात्रा के दौरान उनके पार्थिव शरीर को जिला कांग्रेस कार्यालय भी लाया गया.जहां कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई.

दलित युवा संग्राम परिषद ने जताया शोक

कांग्रेस नेता अरूण ठाकुर के निधन पर कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कांग्रेस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट डेलिगेट सह दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान शास्त्री ने शोक-संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत नेता को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा है कि वे नगर -समाज का कर्मयोगी व नि:स्वार्थ साधु-सेवक थे.जिनके निधन से कांग्रेस पार्टी और नगर समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है.जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है और उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को कतई भुलाया नहीं जा सकता है.

PhotoText 14

वैश्य जागृति संघ के द्वारा शोक सभा का आयोजन

कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण ठाकुर के आकस्मिक निधन पर वैश्य जागृति संघ के सदस्यों ने संघ कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत नेता के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं किया.मौके पर संघ के नितिन कुमार चुन्नु ने दिवंगत नेता के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि गांधीवादी विचारधारा को लेकर आगे बढने वाले अरूण ठाकुर समाज में समरसता व एकरूपता लाने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे.साथ ही वे जाति व धर्म से ऊपर उठकर समाजिक एवं धार्मिक एकता के लिए सदैव अग्रसर रहे.उनके निधन से वैश्य समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है.

Milan 2

वहीं विवेक कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने एक अभिभावक खो दिया है.जबकि वैश्य संघ के कुलदीप आनंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक अच्छे व्यक्तित्व के सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ एक विशेष दल के राजनीतिक सदस्य भी थे.उनके शब्दों में जितनी शालीनता थी उतना ही हृदय में प्रेम भी था.वहीं संघ के धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि वैश्य समाज से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने कभी लोगों के बीच भेद नहीं रखा.मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने हर वर्ग, हर जाति, हर समुदाय के लोगों का एकरूपता के साथ हर संभव सहयोग किया.जिनकी कमी समाज को सदैव खलेगी.


1 Copy

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!