Breaking News
IMG 20190109 WA0003

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने भाजपा जिला अध्यक्ष व मंत्री दिल्ली रवाना




लाइव खगड़िया : भाजपा के दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा,नवनियुक्त जिला महामंत्री डोमन सदा,जिला मंत्री संजीत कुमार जिले से रवाना हुए.इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन सभी को खगड़िया रेलवे जंक्शन से विदा किया.

1 CopyMilan 2

वहीं रवानगी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बताया कि दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देश भर से लोकसभा के प्रमुख कार्यकर्ता शिरकत करेंगे.मौके पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी संबोधन होगा.जहां मिले मंत्र का प्रयोग कर खगड़िया भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी

वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर युवा मोर्चा का फौज तैयार हो चुका है और भाजयुमो पूरी ताकत के साथ 2019 के चुनाव में दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को कृत संकल्पित है.सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर जनहित में सरकार काम कर रही है.

PhotoText 14Niranjan

मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नवीन पासवान, नगर अध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला मंत्री संजीव कुमार, जिला प्रवक्ता नवीन आनंद,अमन कुमार, किरण पोद्दार,राज कुमार, मोहम्मद अशरफ अली,गौरव कुमार,रोहित कुमार,धीरज कुमार,दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260717 185312 Scaled

‘दिशा’ की बैठक में विधायक बबलू मंडल ने विकास कार्यों पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश

'दिशा' की बैठक में विधायक बबलू मंडल ने विकास कार्यों पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश

error: Content is protected !!