Breaking News

कृष्णकांत को तीसरी बार मिली ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेवारी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : 27 से 30 दिसंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा गुजरात में 27 से 30 दिसंबर को आयोजित 64वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा. शेलेश्वर प्रसाद के द्वारा संगठन के जिला,विश्वविद्यालय और प्रदेश के टीम का नवीन गठन किया.इस क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर जिले के कृष्णकांत झा का नाम घोषित किया गया.

Milan 2PhotoText 14

उल्लेखनीय है कि कृष्णकांत झा अभाविप के वर्ष 2011 में के.एम.डी.कॉलेज परबत्ता के कॉलेज मंत्री तथा नगर इकाई मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं और तीसरी बार उन्हें प्रदेश कार्यकारणी सदस्य की जिम्मेवारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के वरीय नेताओं के द्धारा दी गई है.



वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत कृष्णकांत झा ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से छात्र व समाज हित में युवाओं को संगठित करते हुए शिक्षा सुधार की दिशा में निरंतर कार्य करते रहने की बातें कही है.

1 CopyNiranjan

साथ ही उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है.बधाई देने वालों में पूर्व प्रदेश मंत्री सह मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रमुख भरत सिंह जोशी,प्रदेश मंत्री सुजित पासवान,पुर्णियां विश्वविद्यालय के अध्यक्ष नुपुर सुभंगी,मुंगेर विश्वविद्यालय के संयोजक बिक्की आनन्द,जमुई जिला के संयोजक निहाल वर्मा,प्रदेश सह मंत्री कुश पांडेय आदि का नाम शामिल है.



Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!