मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नीतीश विकास के कर रहे झूठे दावे,तेजस्वी की चल रही सुनामी : कृष्णा




लाइव खगड़िया : राजद नेत्री सह खगड़िया संसदीय क्षेत्र से विगत चुनाव में राजद की प्रत्याशी रही कृष्ण कुमारी यादव ने सोशल साइट के माध्यम से नीतीश सरकार की जमकर आलोचना करते हुए प्रदेश में तेजस्वी यादव की सुनामी चलने की बातें कही हैं.

1544720833434

 

वहीं उन्होंने लिखा है कि बिहार में नीतीश कुमार की सुनामी की बात अब इतिहास बनकर रह गई है और अब यहां राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव का सुनामी चल रहा है.जिसमें सभी विरोधी बह जायेंगे.IMG 20181214 WA0009

सोशल साइट के माध्यम से राजद नेत्री ने नीतीश सरकार के विकास के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि उनके पंद्रह साल के शासन काल में युवाओं को रोजगार मिला है ? किसानों को वाजिब उपज का मूल्य व  मजदूर का पलायन रुका है ? किसानों को खाद-बीज मिल पाया है ?



साथ ही उन्होंने सूबे की शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था चौपट बताते हुए सवाल खड़ा किया है कि क्राइम ,करप्शन,कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करने की बात करने वाले ही बतायें कि बिहार में हत्या व बलात्कार की घटना बढ़ी है या नहीं और करप्शन के मकड़जाल में ग्राम पंचायत से सचिवालय तक फंसा है या नहीं ?

PhotoText 4

वहीं उन्होंने कम्युनिलिज्म का जिक्र करते हुए लिखा है कि हनुमान जी का जाति बताने वाले बिहार में सम्मानित हो रहें हैं और प्रदेश में मोहन भागवत व आरएसएस का विस्तार हो रहा है.दूसरी तरफ सरकार शराबबंदी के नाम पर सत्ता संरक्षित अपराधियों को शराब की तस्करी का छूट दे रखा है.जबकि सरकारी खजाना की भरपाई गरीब जनता से राजस्व में वृद्धि कर वसूला जा रहा है.अंत में उन्होंने एक बार फिर लिखा है कि चुनाव आने दें तेजस्वी यादव की सुनामी में सब बह जायेगा.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!