Breaking News

मेधा पाटेकर,वरूण गांधी सहित विभिन्न नेताओं की जिले में लगेगी जमघट




लाइव खगड़िया : आगामी वर्ष 23 व 24 जनवरी को जिले में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान अधिवेशन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को किसान विकास मंच के पदाधिकारी एवं मंच के कार्य समिति की एक बैठक स्थानीय राजेंद्र सरोवर स्थित सनौली पंचायत भवन के सभागार में बुलाई गई.जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय किसान समन्वयक समिति के सदस्य सह बिहार प्रभारी धीरेंद्र सिंह टुड्डू ने किया.वहीं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किसान अधिवेशन में देश के राजस्थान,गुजरात,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र छतीसगढ,हरियाणा,पंजाब,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों के राष्ट्रीय किसान नेता व विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद भाग लेंगे.



जिसमें राजेंद्र सिंह, मेधा पाटेकर सहित यशवंत सिंहा,वरुण गांधी,अखिलेश प्रसाद सिंह, अरुण कुमार,देवेंद्र प्रसाद यादव, लवली आनंद,हुकुमदेव नारायण यादव आदि का नाम शामिल है.वहीं निर्णय लिया गया कि सहकारिता बैंक के विभिन्न घोटालों के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मामले की सीबीआई से जांच की मांग की जाएगी.मौके पर हीरालाल यादव,धनिक लाल मंडल,अर्जुन शर्मा,मनोज यादव,जितेंद्र यादव,अशोक प्रसाद यादव,रवि चौरसिया,नागेश्वर चौरसिया, विजेंद्र यादव,चंदन चौरसिया, राकेश कुमार,विकास कुमार,योगेंद्र सिंह,अशोक चौधरी,विनोद जयसवाल, नरेश वर्मा, देवनंदन सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे.



Check Also

Poster 2026 01 20 025402

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना ‘राजधानी एक्सप्रेस’, खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना 'राजधानी एक्सप्रेस', खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

error: Content is protected !!