Breaking News

शहर में धराया 80 पैकेट शराब व गोशाला मेला में आधा दर्जन शराबी




लाइव खगड़िया : जिले के नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड से पुलिस ने 80 पैकेट विदेशी शराब का टेट्रा पैक बरामद किया है.मिली जानकारी के मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तारी किया गया है.जो कि स्थानीय ही बताये जा रहे हैं.जिन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया पुलिस के द्वारा अपनाई जा रही है.



दूसरी तरफ चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस के द्वारा बीती रात शराब के नशे में गोशाला मेला घूम रहे आधा दर्जन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.मामले पर चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया है कि गोशाला मेला से नशे की हालत में चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के गोशाला रोड निवासी मनीष कुमार व सन्हौली निवासी छोटू कुमार सहित मानसी थाना क्षेत्र के रसोंक निवासी रंजीत कुमार,राजीव कुमार व कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया है.जबकि छठा व्यक्ति मानसी के पंकज कुमार बताये गये हैं.नशे की हालत में गिरफ्तार किये गये सभी को जेल भेज दिया गया है.



Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!