मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

शहर के एक आभूषण दुकान से लाखों के जेवरात की चोरी

 


लाइव खगड़िया : जिले के नगर थाना क्षेत्र के शहीद प्रभुनारायण चौक के समीप के कंचन मंदिर नामक आभूषण की दुकान में बीती रात चोर ने अपना हाथ साफ कर लिया है.दुकान के संचालक राजेश कुमार को बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिली और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर नगर थाना की पुलिस भी पहुंची.वहीं नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोर की पहचान में जुटी हुई है.साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.



बताया जाता है कि चोर दुकान की तिजोरी से सोने-चांदी की लाखों के जेबरात व नगदी उड़ा ले गये हैं.बताया जाता है कि दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की तस्वीर भी कैद हो गई है.घटना बुधवार के अहले सुबह की बताई जा रही है.चोरी की घटना को अंजाम देने के पूर्व चोर ने दुकानदार के घर से लॉकर का चाभी निकला और फिर दुकान में प्रवेश कर लॉकर खोलकर जेबरात निकालकर आराम से चलते बने.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!