मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

DM से मिला जेनेवा से आई WHO की टीम,विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

 


लाइव खगड़िया : विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय जेनेवा से आये हुए अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण दल ने जिला पदाधिकारी अनिरूद्ध कुमार से मिलकर पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अभूतपूर्व योगदान के लिए धन्यवाद दिया.

IMG 20181121 WA0012

वहीं जिलाधिकारी ने भी डब्लूएचओ के निरीक्षण पदाधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया.साथ ही जिलाधिकारी ने डब्लूएचओ टीम द्वारा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर दी गई जानकारी के लिए टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.



वहीं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई अन्य मुद्दे पर भी जिलाधिकारी ने टीम के सदस्यों के साथ चर्चा किया और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की.उल्लेखनीय है कि जेनेवा से गठित की गई विशेष जांच दल जिले के सुदूर सीमावर्ती सहरसा,दरभंगा से सटे हुए क्षेत्रों में रविवार से ही निरीक्षण कर रहे थे.

IMG 20181121 WA0010

निरीक्षण दल ने अमौसी,सोहरवा,चिड़ियां,बेतोना ,करूआरा,मोहरा घाट आदि क्षेत्रों में जांच किया.साथ ही टीम के द्वारा जिले के गोगरी,अलौली एवं खगड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया था.

IMG 20181121 WA0011

मौके पर डॉ.ध्रुव महाजन ,अमित,मोनिका एवं डब्लूएचओ के प्रशासनिक सहायक अजय कुमार मौजूद थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!