Breaking News

पत्रकार दिग्विजय कुमार को मातृशोक




लाइव खगड़िया : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला रिपोर्टर दिग्विजय कुमार की मां उषा रानी का निधन सोमवार को पटना के पारस हॉस्पिटल में हो गया है.वो लगभग 70 साल की थीं और लंबे वक्त से बीमार चल रही थी.मिली जानकारी के अनुसार उनका इलाज कोलकाता से चल रहा था और वो इन दिनों अपने पत्रकार पुत्र के साथ खगड़िया में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहीं थीं.सोमवार को वह रूटीन स्वास्थ्य चेकअप के लिए खगड़िया से पटना के पारस हॉस्पिटल गई थी.बताया जाता है कि हॉस्पिटल में ही उन्हें एक के बाद एक लगातार तीन बार हार्ट अटैक आया और चिकित्सकों के द्वारा उन्हें बचाने की हर कोशिश की गई. लेकिन अंततः चिकित्सकों की हर कवायद बेकार चली गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.वो बीपी और शुगर जैसे रोगों की लंबे समय से मरीज रहीं थीं.



मूल रूप से मधुबनी जिला की रहने वाली दिवंगत उषा रानी का परिवार लंबे वक्त से पटना में निवास कर रहा है.वो अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित एक भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं.पत्रकार के मां के निधन की खबर मिलते ही जिले के कई पत्रकार पटना कूच कर गये हैं.वहीं जिले के पत्रकारों,पुलिस पदाधिकारियों सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं के द्वारा शोक संवेदना व्यक्त किये जाने का सिलसिला जारी है.



Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!