मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

MLA पूनम देवी यादव ने किया छठ वर्तियों के बीच अन्न-वस्त्र का वितरण

 


लाइव खगड़िया : लोक आस्था का महान पर्व छठ के पावन अवसर पर जदयू विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा रविवार को क्षेत्र के गरीब वर्तियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया.जिले के मानसी प्रखंड के चुकती स्थित शाम्भवी सदन में आयोजित कार्यक्रम में जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वास्तुविद साम्बवीर यादव ने साड़ी वितरण में अपनी विधायक मां को भरपूर सहयोग करते देखा गया.



इस क्रम में क्षेत्रों से आयी सकड़ों छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी और अन्न का वितरण किया गया.मौके पर विधायक पूनम देवी यादव ने बताया है कि पूर्व विधायक रणवीर यादव और उनके परिवार के द्वारा प्रत्येक वर्ष आस्था का महापर्व छठ व्रत के पावन अवसर पर गरीब व निःसहाय श्रद्धालुओं के बीच अन्न-वस्त्र का दान किया जाता रहा है.ऐसे लोगों की सेवा ही इस परिवार का धर्म रहा है.इसी कड़ी में इस वर्ष भी छठ के मौके पर वस्त्र व अन्न वितरण समारोह आयोजित किया गया है.

IMG 20181111 WA0008

साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर दीनानाथ की कृपादृष्टि बना रहा तो लोगों की सेवा व सहयोग करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे.मौके पर जदयू,राष्ट्रीय युवा संग्राम मोर्चा एवं रणवीर फैंस एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!