मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा जिले में दीपावली

लाइव खगड़िया  (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली की काली रात को टिमटिमाते हुए दीपों व जगमगाती हुए आकर्षक लाइटों ने रोशनी फैला कर परास्त कर दिया है.हर घर के दहलीज पर सुख- समृद्धि के दीपक जगमगा रहे हैं.आगंन में शुभकामनाओं की रंगोली फिजां में चार चांद लगाता हुआ प्रतित हो रहा है.

IMG 20181107 215816 715

इस दौरान श्रद्धा व आस्था के साथ महालक्ष्मी का आह्वान किया जा रहा है.दुकान से लेकर दफ्तर तक पूजा-अर्चना का दौर जारी है. वहीं घरों में भी मां लक्ष्मी की आराधना की जा रही है.कई दिनों से दीपावली का इंतज़ार कर रहे बच्चों में एक नया उमंग देखा गया.



वहीं शाम ढलते ही क्या बड़े और क्या छोटे,सभी आतिशबाजी में रम गये.साथ ही आकाश में सतरंगी नजारे नज़र आने लगा.पटाखों की आवाज की गूंज भी जारी है.शाम की अंगराई के साथ लोगों के द्वारा हुक्कापाती खेलने की परंपरा दिखाई देने लगी.

IMG 20181107 WA0015

ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर आकाशदीप आकाश से बातें करते हुए नजर आये.जबकि मां काली के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई.खासकर बच्चों की खुशी सातवें आसमान पर थी.कुल मिलाकर जिले भर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है.

IMG 20181107 215843 330

उधर परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत के उदयपुर गांव में दीपावली की रात्रि मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पिंडी पर विराजमान किया गया है.जहां आमलोगों के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोला दिया गया है.वहीं मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना से माहौल बिल्कुल ही भक्तिमय बना हुआ है.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!