Breaking News

भाजपाइयों ने मोदी को पुनः PM बनाने का लिया संकल्प

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के खगड़िया विधान सभा की एक बैठक रविवार को मंगलम विवाह भवन में आयोजित की गई.जिसकी अध्यक्षता खगड़िया विधानसभा प्रभारी शत्रुघ्न भगत ने किया.



मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, सुरेश साह,पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार तुलसियान,जगन्नाथ स्वर्णकार,सत्यनारायण अग्रवाल,जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य,पंचायतीराज संयोजक विजेंद्र यादव आदि ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए आगामी चुनाव के मद्देनजर विभिन्न मुद्दे पर अपनी-अपनी बातों को रखा.साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के संदर्भ में वक्ताओं के द्वारा विचार रखा गया.

IMG 20181104 WA0002

मौके पर नीरज गुप्ता,मनीष कुमार राय,पवन राय, कुंदन सिंह,कल्पना पांडे,राजा राम सिंह,कुलदीप आनंद, जितेंद्र यादव,सुनील चौधरी,आलोक विद्यार्थी,अमित कुमार, अमर कौशिक, चरित्तर पोद्दार,मनोज शर्मा सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.वहीं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए कमर कस लेने और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने का संकल्प लिया.



Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!