मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर युनिटी,भाजपाइयों ने लगाई दौड़

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरदार वल्लभ भाई प़टेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने किया.जबकि युवाओं का नेतृत्व बाबूलाल शौर्य के द्वारा किया गया.

IMG 20181031 WA0004

कार्यक्रम में प्रदेश से लोकसभा प्रभारी अरविंद शर्मा,प्रदुमन श्रीवास्तव सहित पार्टी के पदाधिकारी व विभिन्न प्रकोष्ठों के युवाओं ने शिरकत किया.जिसमें विद्यार्थी परिषद से पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी, पप्पू पांडे, सोनू कुमार,भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री जितेंद्र यादव, आलोक विद्यार्थी, संजीत कुमार,अश्वनी कुमार चौधरी,बुद्धिजीवी मंच से कुशेश्वर प्रसाद सिंह,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख योगेश चंद्र गुप्ता,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार राय, कुंदन सिंह, नीरज गुप्ता,संतोष कुमार, राजेश कुमार यादव, अमित कुमार, सुजीत कुमार,  बजरंग दल से धर्मेंद्र शास्त्री,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल, रामानुज चौधरी व रवीश चंद्र सिंहा,जिला उपाध्यक्ष रामाकांत राजा, दिलीप सिंह, विंधेश्वरी महतो आदि का नाम शामिल था.

IMG 20181031 WA0001

इस दौरान  लौह पुरुष सरदार पटेल का नाम शहर में गूंजता रहा.वहीं युवाओं ने कहा कि भारत को एक श्रेष्ठ देश बनाने में सरदार पटेल की भूमिका अहम रही थी.जिन्हें देश के युवा कभी भूला नहीं सकते और वे हर युवाओं के दिल में जीवित हैं.

IMG 20181031 WA0003

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!