मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

राजद के अतिपिछड़ा सम्मेलन की सफलता के मद्देनजर बैठक का आयोजन

लाइव खगड़िया : राजद द्वारा पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 3 नवंबर को आयोजित होने वाले राजस्तरीय अतिपिछड़ा सम्मेलन की सफलता के मद्देनजर जिला राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा सन्हौली पावर हाउस के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता खगड़िया राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नीतिश सिंह ने किया.

FB IMG 1540399492371

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर राजद की प्रदेश प्रवक्ता सह खगड़िया के प्रभारी डॉ. उर्मिला ठाकुर भी उपस्थिति थी.मौके पर उन्होंने शत्रुघ्न गुप्ता को राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का अलौली प्रखंड अध्यक्ष एवं लव कुमार लवली को महासचिव के पद पर मनोनित किया.

FB IMG 1540399385216

वहीं पार्टी के राज्य स्तरीय अतिपिछड़ा सम्मेलन की सफलता के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रंजन, जिला पार्षद पिंटू कुमार, युवा राजद के जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रंजू निषाद, जिला प्रवक्ता रितेश ठाकुर,मृत्युंजय शर्मा,राजद के गोगरी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव,अलौली प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन यादव,राजद नेता संजय कुशवाहा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली सहित राजद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

IMG 20181013 WA0378

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!