मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

ABVP नेताओं ने जारी किया ‘मिशन साहसी’ का पोस्टर

लाइव खगड़िया : अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के द्वारा बुधवार को संगठन के स्थानीय कार्यालय में मिशन साहसी का पोस्टर जारी किया गया.वहीं परिषद् के नेताओं ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मिशन साहसी चलाया जा रहा है.

IMG 20181024 WA0254

साथ ही वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् देश में महिलाओं पर बढ़ते हिंसा से चिंतित है.जिस पर अंकुश लगाने की दिशा में पहल करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.इस कड़ी में छात्राओं एवं युवतियों को प्रशिक्षित किया जाना है.ताकि विकट परिस्थितियों में वे अपनी सुरक्षा खुद कर सके.मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष दुबे, विभाग प्रमुख पप्पू पांडे, नगर मंत्री कृष्णकांत पोद्दार, नगर सह मंत्री नितिश कुमार, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल शौर्य,आलोक विधार्थी,अम्पू कुमार, सोहन कुमार आदि उपस्थित थे.

IMG 20181013 WA0378

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!