Breaking News

बंदेहरा में भी शहीद को दी गई श्रद्धांजलि,सिलसिला जारी…

लाइव खगड़िया : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत बंदेहरा पंचायत के एक शैक्षणिक संस्थान में मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.जहां पसराहा थाना के शहीद थानेदार आशीष कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दिया गया.वहीं दर्जनों छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया.

IMG 20181016 WA0276

मौके पर उपस्थित जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णनंदन यादव ने कहा कि समाज और देश की रक्षा के लिए वीर सपूत आशीष कुमार सिंह ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है.उनकी शहादत को पूरी दुनिया याद रखेगी.जबकि जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार यादव ने कहा कि शहीद आशीष कुमार सिंह की शहादत आज के युवाओं के लिए प्रेरणा साबित होगा.जिस प्रकार शहीद आशीष सिंह ने पुलिस जवान को गोली लगने के पश्चात भी अपराधियों से मुकाबला करते रहे और अपराधियों पर जिस प्रकार टूट पड़े यह काबिले तारीफ है.उनके साहस का जितना वर्णन किया जाये वो कम है.मौके पर युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पंत, राकेश यादव, जवाहर यादव, देवराज कुमार, सूरज कुमार, सौरभ कुमार, मंगल कुमार, राजीव कुमार, नीलू कुमारी,मोनी कुमारी,अंकिता कुमारी, निखत परवीन,अनुप्रिया कुमारी, मौसम कुमारी, काजल कुमारी, श्वेता कुमारी आदि ने शहीद के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया.

IMG 20181013 WA0378

Check Also

1784051084059

बिहार पुलिस सेवा में फेरबदल, खगड़िया में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती

​बिहार पुलिस सेवा में फेरबदल: खगड़िया में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती

error: Content is protected !!