Breaking News

जिला हॉकी संघ के द्वारा दिया गया शहीद को श्रद्धांजलि

लाइव खगड़िया : जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों के द्वारा रविवार को कोशी कॉलेज के मैदान में आयोजित शोक-सभा में शहीद आशीष कुमार सिंह के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.मौके पर हॉकी संघ जिला सचिव विकाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हमने एक अनमोल रत्न खो दिया है और जैसे ही पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के शहादत की खबर मिली स्तब्ध रह गया.

IMG 20181014 WA0011

वहीं उन्होंने कहा कि शहीद दारोगा अपने कार्यकाल के दौरान जहां भी जिस पद पर भी रहे समाज मे अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे.वो जिले के युवाओ की बीच भी खासे लोकप्रिय थे.आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा कहीं गई हर बातें आज भी जिलेवासियों को याद है.साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के दुश्मनों को कड़ी सजा दिलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.वहीं खिलाड़ियों के द्वारा शहीद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.

IMG 20181014 WA0009

मौके पर खिलाड़ी विजय कुमार,विवेक,निहाल,संदेश, रंजन,खुशबू कुमारी,अंजू कुमारी,नवनीत कौर ,शिवानी कुमारी,निक्की कुमारी,नाजरीन आगा, केके रानी,नेहा प्रवीण ,शाहिस्ता प्रवीण, छोटी कुमारी,कामनी कुमारी,मीनाक्षी ,श्रुति, अंजलि,खुशी,शिवानी,गौरव ,अभिषेक,रजनीश,चिक्कू,प्रिंस,रौशन,सोनू,चंदन सहित जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष रविश चन्द्र बंटा, उपाध्यक्ष सदानंद सिंह,मनीष कुमार सिंह ,रंजीत कांत वर्मा,विप्लव रणधीर,शंकर सिंह ,डॉ.जैनेन्द्र नाहर ,भानु सोनी ,राकेश कुमार,राज कुमार आदि मौजूद थे.

IMG 20181013 WA0378

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!