Breaking News

युवा शक्ति व जाप कार्यकर्ताओं ने दिया शहीद को श्रद्धांजलि

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत भवन में युवा शक्ति तथा जन अधिकार पार्टी द्वारा रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.मौके पर शहीद हुए थानेदार आशीष कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गई.शोक सभा की अध्यक्षता युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पंत तथा संचालन कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जवाहर कुमार यादव ने किया.इसके पूर्व युवा शक्ति और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया.वहीं जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद यादव ने कहा कि शहीद आशीष कुमार की शहादत से कई चिंतनीय और विचारनीय सवाल लोगों के मन में उत्पन्न हो रहा है.क्या सरकार होमगार्ड के जवानों और पुराने हथियारों से बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारने का सपना देख रहें है ?

IMG 20181014 WA0008

जबकि जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के प्रदेश सचिव निलेश कुमार यादव तथा युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि एक तरफ अपराधियों के पास एके-47 व एके-56 जैसे आधुनिक व ऑटोमेटिक हथियार रहते हैं और दूसरी तरफ जवानों के पास पूराने-जमाने के हथियार होते हैं.जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहता है और वो पुलिस के ऊपर हमला कर देते हैं.वहीं जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव मृत्युंजय यादव, संतोष कुमार यादव, अशोक कुमार पंत, संजय यादव आदि ने शहीद आशीष कुमार सिंह को कर्तव्य के प्रति ईमानदार व विचारवान व्यक्ति बताया.मौके पर राकेश कुमार यादव, कृष्ण कुमार, विभाष कुमार यादव, कवि रंजन यादव, रजनीश कुमार सहित युवा शक्ति और जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

IMG 20181013 WA0378

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!