Breaking News

पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर BJP द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंगलवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने किया.इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, जिला उपाध्यक्ष रामाकांत रजक, जिला मंत्री सह एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव भी उपस्थित थे.

IMG 20180925 WA0462

मौके पर वक्ताओं ने पंडित जी को एक प्रखर विचारक व संघ-संगठन के एकात्मक मानववाद का प्रणेता बताया.वहीं कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस मुकाम पर है यह उनके विचारधारा का ही नतीजा है और भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में नंबर वन पार्टी बन गई है.साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से जनता के लाभान्वित होने की चर्चा करते हुए भाजपा का आज भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये गए मार्ग पर चलने की बातें कही गई.मौके पर भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा मंच के अध्यक्ष भवानी सिंह, वाणिज्य मंच के राजकमल दिवाकर, नगर उपाध्यक्ष अमित चौधरी, नगर मंत्री रितेश शर्मा, संतोष कुमार, देव आनंद स्वामी, रहमत अली, राहुल कुमार, चुन्नु कुमार, शकील अहमद, सत्येंद्र कुमार, विनय जोशी, छोटू कुमार, सानू कुमार आदि उपस्थित थे.

IMG 20180818 WA0025

Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!