मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

JAP कार्यकर्ता सम्मेलन तय करेगा जिले के राजनीति की दशा व दिशा

लाइव खगड़िया : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक का एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पार्टी के कृष्णापुरी बलुवाही स्थित जिला कार्यालय में आयोजित किया गया.मौके पर आगामी 8 अक्टूबर को आहूत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक की अध्यक्षता जाप के जिलाध्यक्ष कृष्ण नंदन यादव एवं संचालन युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने किया.
IMG 20180925 WA0438
मौके पर अपने संबोधन में जाप जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद पप्पू यादव के दिशा निर्देश पर आहूत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा शक्ति,जाप, जाप किसान प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, छात्र परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे.वहीं जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि 8 अक्टूबर को होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन आने वाले समय में खगड़िया के राजनीति की दशा एवं दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा.जबकि अपने संबोधन में युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आज की तारीख में जन अधिकार पार्टी एवं युवा शक्ति ही ऐसा संगठन है जो राजनीतिक एवं सामाजिक लडाई में मुख्य भूमिका निभा रही है.साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता अपने आप को पप्पू यादव समझें और समाज व देश के निर्माण में अपने को समर्पित कर दें.वहीं युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि जिला सम्मेलन में प्रत्येक पंचायत के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे.
IMG 20180925 WA0439
मौके पर किशोर दास, शैलेंद्र पासवान, रूपेश कुमार पासवान, अरविंद यादव, जितेंद्र साह, रामानुज ठाकुर, राजनीति साह, सुनील चौरसिया, युवा शक्ति कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, रूपेश कुमार भारती, दारा सिंह, चंदन गोपाल पासवान, सुमित कुमार, रोशन कुमार, राजा कुमार, सुशांत सिंह चंदेल, सूरज कुमार, नंदन कुमार, अमृत राज, रवि रंजन कुमार, जवाहर यादव, शिव जी दास, किशोर साह,विक्की आर्य आदि उपस्थित थे.
IMG 20180818 WA0025
शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!