Breaking News

सूरज एक…चंदा एक…अल्लाह-ईश्वर भी एक…

लाइव खगड़िया : हजरत हुसैन और हसन हुसैन के बलिदान के ग्यारहवीं पर शनिवार को खगड़िया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलदौर विधान सभा क्षेत्र के बौरना एवं परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के तेमथा में निकाले गए ताजिया जुलूस में शिरकत कर राजद नेत्री कृष्णा कुमारी यादव ने आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.

IMG 20180922 WA0364

मौके पर राजद नेत्री सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का नाती और उनका खानदान जुल्म और शोषण के खिलाफ लड़ते हुए कुर्बान हो गये और उनके बलिदान की वजह से ही आज एक सभ्य समाज नजर आ रहा है.यदि उन्होंने यह कुर्बानी नहीं दी होती तो आज जुल्मी का राज होता और उसी के कायदे-कानून चलता.वहीं उन्होंने कहा कि जब-जब मानव पर संकट आता है तब-तब अल्लाह,ईश्वर,देवता,देवदूत या फरिश्ता जैसे रूप में धरती पर जुल्मी को नाश करने वाले आते है.उनका रूप भले ही अलग-अलग रहा हो लेकिन सभी का उद्देश्य एक ही रहा है.

IMG 20180922 WA0365

साथ ही उन्होंने आसमान में एक सूरज और एक चन्द्रमा के होने की चर्चा करते हुए कहा कि अल्लाह व ईश्वर हजार नहीं हो सकते,बस उनका रूप-रूप अलग-अलग है.कोई इसे ईश्वर के रूप में और कोई अल्लाह के रूप में मानता है.वहीं उन्होंने इशारों ही इशारे में निशाना साधते हुए कहा कि पहले जुल्मी लड़ाकर हमें गुलाम बनाता था और अब जुमला पार्टी द्वारा भाई को भाई से लड़ाकर वोट की राजनीति की जा रही है.जिससे सतर्क रहने की जरूरत है.

IMG 20180818 WA0025

Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!