मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नशा मुक्त भारत ने चलाया स्वच्छता अभियान

लाइव खगड़िया : नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में शनिवार को जिले के मानसी प्रखंड के राजाजान पंचायत भवन परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया.सफाई अभियान में नशा मुक्त भारत के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव व जिला संजोजक बीरू कुमार ने भी सहयोग किया.

IMG 20180922 WA0267

इस क्रम में पंचायत भवन परिसर मे उग आये घास व जंगली पौधा को हटाया गया.ताकि परिसर को साफ-सुथरा लगे.गौरतलब है कि यहां हर रविवार को ग्राम कचहरी लगाया जाता है.मौके पर नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने घरों के साथ-साथ विद्यालय व काॅलेजों को भी साफ-सुथरा व स्वच्छ रखना चाहिए.

IMG 20180922 WA0266

वहीं नशा मुक्त भारत के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव व जिला संजोजक बीरू कुमार ने युवाओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया. मौके पर सुमन कुमार,ज्योतिष कुमार,अनिषा कुमार,अभिनाश कुमार,मनीष कुमार, छोटू कुमार,राहुल कुमार,रोशन कुमार,अमित कुमार,आशीष कुमार,रोहित प्रजापति, विजय कुमार,सुभाष कुमार,पुर्व उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार,विक्रम कुमार,निवास कुमार, दिलखुश राज,दीपक कुमार सुमन,संतोष कूमार आदि मौजूद थे.

यह भी पढें :सरकार द्वारा संचालित हॉकी टीमों को खगड़िया ने दी कड़ी टक्कर,बनी उपविजेता

IMG 20180818 WA0025

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!