Breaking News

उद्घाटन के मौके पर बोले डायरेक्टर – सस्ती सुरक्षा सेवाएं देना कंपनी का मुख्य लक्ष्य

लाइव खगड़िया : जिले के परबत्ता प्रखंड के मुख्य बाजार में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर Evogene Security Pvt. Ltd के कार्यालय का उद्धाटन कंपनी के डायरेक्टर मनीष शांडिल्या के द्वारा फीता काटकर किया गया.बताया जाता है कि क्षेत्र में अपनी तरह का यह पहला एजेंसी है जो युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का अवसर प्रदान करेगा.वहीं लोगों को सिक्युरिटी एवं सेफ्टी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.IMG 20180919 WA0028

मौके पर कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि बिहार व झारखंड जैसे दोनों ही राज्यों में कंपनी सिक्युरिटी गार्ड,बॉडी गार्ड,बाउंसर,प्राइवेट डिटेक्टिव सहित सीसीटीवी कैमरा का सुविधा प्रदान करेगा.साथ ही उन्होंने कंपनी के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि लोगों को सस्ती दर पर बेहतरीन सुरक्षा सेवाएं देना ही मुख्य लक्ष्य है.इस क्रम में घरों,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों,सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में उच्च तकनीकी क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरा के साथ बायोमेट्रिक सिस्टम,जीपीएस व फायर अलार्म सिस्टम जैसी सुविधा प्रदान की जायेगी.IMG 20180919 WA0029

बहरहाल परबत्ता जैसे क्षेत्र से प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों में उच्च तकनीकी की सुरक्षा सेवा प्रदान करने की कोशिश और युवाओं के लिए रोजगार का एक नया मार्ग खुलना क्षेत्र के लोगों को एक नया अनुभव प्रदान कर रहा है.IMG 20180818 WA0025IMG 20180818 WA0010

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!