लाइव खगड़िया: जिले के श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. स्वामी विवेकानंद, वाइस प्रिंसिपल डॉ. एम. जेड. इकबाल, डॉ. मज़हर और डॉ. रीना कुमारी रूबी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि प्रतिवर्ष 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (हृदय रोग) और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए इनकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना था।

फिजिकल एक्टिविटी और फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. स्वामी विवेकानंद, वाइस प्रिंसिपल डॉ. एम. जेड. इकबाल, डॉ. ज्ञानभूषण, डॉ. रीना कुमारी रूबी, डॉ. अमर सत्यम, डॉ. मज़हर, भारती कुमारी, डॉ. श्रवण कुमार और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रेम कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नियमित शारीरिक गतिविधि (फिजिकल एक्टिविटी) और फिजियोथेरेपी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में छात्र प्रिंस कुमार, छेटू कुमार, मृत्युंजय कुमार, मनीष, नीतीश कुमार, प्रिया कुमारी और उजाला कुमारी सहित अन्य विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।






