मुख्य सामग्री पर जाएं
बहादुरपुर

किशोर की चाकू मारकर हत्या मामले में चार की गिरफ्तारी, 1 निरुद्ध

IMG 20260902 192417

लाइव खगड़िया : जिले के बहादुरपुर थाना अंतर्गत बड़ी सिमराहा गांव में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सौरभ कुमार (पिता-स्व० मुक्ति प्रसाद यादव) के रूप में हुई है। घटना 01.09.26 की बताई जा रही है। परिजनों की लिखित शिकायत पर आठ आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) भानु प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी और विधि विरुद्ध किशोर

गिरफ्तार: रणवीर कुमार, राधेश्याम कुमार, रूबी देवी, सीमा देवी।
निरुद्ध: एक विधि विरुद्ध किशोर।

सभी आरोपी बड़ी सिमराहा के निवासी हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है। इस संबंध में बहादुरपुर थाना कांड सं०-55/26, दिनांक 02.09.26, धारा 103(1)/61(2)/3(5) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शेयर
error: Content is protected !!