मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

64 बोतल शराब के साथ एक तस्कर चढा पुलिस के हत्थे

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शराब व शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के बीच नगर थाना की पुलिस को रविवार को शराब की एक खेप बरामद करने में सफलता हाथ लगी है.मौके से पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है.IMG 20180916 WA0052

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना की पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में बलुआही एनएच 31 से 64 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.जिसकी पहचान रामगंज संसारपुर के शत्रुध्न राम के रूप में हुई है.बताया जाता है कि शराब को तस्कर थैले में छिपाकर अपने गंतव्य की ओर जाने की फिराक में था.इसी बीच वो पुलिस की गिरफ्त में आ गया.IMG 20180916 WA0053

मिली जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस प्रभु नारायण सिंह की अहम भूमिका रही है.बहरहाल पुलिस के द्वारा शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.IMG 20180818 WA0025

 

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!