मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब तस्करों व अपराधियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बीच रविवार को पसराहा थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.इस क्रम में अवैध हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.IMG 20180916 WA0050

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पसराहा पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में थाना क्षेत्र के बीरवास बांध पर से रविवार की दोपहर अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.मौके से पुलिस ने एक देसी मास्केट,एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस सहित आधा लीटर देसी शराब भी बरामद किया है.गिरफ्तार पांचों अपराधियों में से तीन की पहचान जिले के बड़ी पैकांत के उपेन्द्र शर्मा उर्फ बौकू शर्मा एवं खड़ौआ के अनिल शर्मा व फिटो शर्मा के रूप में हुई है.वहीं गिरफ्तार दो अन्य अपराधियों में एक जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेेला के मणि शर्मा तथा दूसरा नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के तेलडिहा निवासी अशोक शर्मा बताये जाते हैं.छापेमारी दल में पसराहा थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह,सहायक अवर निरीक्षक भानु प्रताप सिंह सहित पुलिस जवान शामिल थे.IMG 20180818 WA0025

 

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!