Breaking News
IMG 20260531 WA0012 Scaled

​जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय अरविंद मोहन के श्राद्धकर्म में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार और विधायक बबलू मंडल, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लाइव खगड़िया : जिला जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय अरविंद मोहन के श्राद्धकर्म में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह विधायक दल के नेता श्रवण कुमार एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

समाजवाद के सच्चे अनुयायी थे अरविंद मोहन: विधायक बबलू मंडल

श्राद्धकर्म के मौके पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि स्वर्गीय अरविंद मोहन का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

“अरविंद मोहन समाजवादी विचारधारा के सच्चे अनुयायी थे और उन्होंने जीवन भर समाज एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया। उनका निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे खगड़िया जिले और जनता दल (यू) परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”बबलू कुमार मंडल, विधायक (खगड़िया सदर)

विधायक ने बताया कि खगड़िया के सन्हौली निवासी अरविंद मोहन का निधन बीते 20 मई 2026 को इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में हो गया था। उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

महान समाजवादी नेताओं से रहा है पारिवारिक जुड़ाव

विधायक बबलू मंडल ने स्वर्गीय अरविंद मोहन के पारिवारिक पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए कहा कि वे एक ऐसे परिवार से आते थे, जिसका जुड़ाव शुरू से ही समाजवादी आंदोलन और उसके मूल्यों से रहा है। उनके परिवार में जननायक कर्पूरी ठाकुर, स्वर्गीय मधु लिमये, स्वर्गीय रामविलास पासवान, डॉ. राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे महान समाजवादी नेताओं का निरंतर आना-जाना रहा करता था। इन्हीं विभूतियों के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर अरविंद मोहन ने भी सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि अरविंद मोहन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगभग दो दशकों तक उन्होंने जदयू के जिला प्रवक्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया। वे संगठन के समर्पित, कर्मठ और विचारवान कार्यकर्ताओं में से एक थे।

मंत्री श्रवण कुमार ने व्यक्त की संवेदना

श्राद्धकर्म के दौरान सूबे के मंत्री श्रवण कुमार ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज और संगठन के प्रति अरविंद मोहन की निष्ठा और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विभिन्न दलों के नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस शोक की घड़ी में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए कई राजनीतिक दलों के दिग्गज और सामाजिक कार्यकर्ता जुटे। जिसमें मुख्य रूप से पन्ना लाल पटेल (विधायक, बेलदौर), बाबू लाल शौर्य (विधायक, परबत्ता), अनुराधा कुमारी (जिलाध्यक्ष, जदयू), शत्रुघ्न भगत (जिलाध्यक्ष, भाजपा), मनीष कुमार (जिलाध्यक्ष, लोजपा रामविलास), कृष्ण कुमार सिंह (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक मोर्चा) आदि शामिल थे।

इसके अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय अरविंद मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Check Also

IMG 20260530 WA0028

अधिवक्ता परिषद खगड़िया की बैठक संपन्न, जूनियर वकीलों को मिलेगा ड्राफ्टिंग और बहस का प्रशिक्षण

अधिवक्ता परिषद खगड़िया की बैठक संपन्न, जूनियर वकीलों को मिलेगा ड्राफ्टिंग और बहस का प्रशिक्षण

error: Content is protected !!