लाइव खगड़िया : सिविल कोर्ट खगड़िया स्थित जिला विधिज्ञ संघ के प्रथम तल स्थित सभागार में शनिवार को अधिवक्ता परिषद (बिहार) की जिला इकाई खगड़िया की एक महत्वपूर्ण विभागीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिन्हा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और नए अधिवक्ताओं के कौशल विकास को लेकर कई अहम और सर्वसम्मत निर्णय लिए गए।

बैठक के मुख्य निर्णय:
नियमित मासिक बैठक: संगठन के कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर चर्चा के लिए अब हर महीने के अंतिम शनिवार को अनिवार्य रूप से अधिवक्ता परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी।
सदस्यता अभियान में तेजी: संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से यह तय किया गया कि परिषद के सभी पदाधिकारी प्रति माह कम से कम 10 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ेंगे।
जूनियर वकीलों के लिए ट्रेनिंग: कोर्ट में आ रहे नए जूनियर वकीलों को कानूनी बारीकियों से रूबरू कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें वाद दायर करने (Drafting/Filing) और न्यायालय में बहस करने (Arguing) के व्यावहारिक पहलुओं की ट्रेनिंग दी जाएगी।
ये रहे उपस्थित:
इस बैठक में जिला इकाई के वरिष्ठ और सक्रिय अधिवक्ताओं ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से वासुदेव प्रसाद विधाता, नीलम वर्मा, अजय भारती, मनोज देव, कनैडी कुमार कौशल, शोभा कान्त सुमन और देवानन्द कुमार समेत कई अन्य अधिवक्ता शामिल थे।






