लाइव खगड़िया : गंगा दशहरा के अवसर पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा का खगड़िया आगमन हुआ। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले में विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन और सम्मान किया। मंत्री रत्नेश सदा पटना से प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कात्यायनी धाम में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे।
सीमा पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम, गूंजे ‘नीतीश-रत्नेश’ के नारे
मंत्री के खगड़िया की सीमा में प्रवेश करते ही एनएच-31 स्थित नन्हकू मंडल टोला के सैनिक ढाबा परिसर में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पूरा इलाका “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “रत्नेश सदा जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल व निर्मला कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, जिला महासचिव फिरदोस आलम, पंकज चौधरी, अनुज शर्मा, राजवर्धन कुशवाहा, जयप्रकाश मौर्य, पार्वती देवी, गीता देवी, वंदना भारती, ईं. सैफ उद्दीन, गीता प्रसाद यादव एवं मिल्टन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।
विभिन्न चौकों पर दिखा भारी उत्साह
सैनिक ढाबा के अलावा संसारपुर ढाला, मानसी लोहिया चौक और कात्यायनी धाम में भी मंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखा गया। इन स्थानों पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, उमेश सिंह पटेल, उदय प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मुखिया, जिला महासचिव राजीव रंजन, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, मानसी नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन कुमार, जदयू नेता गणेश पटेल, पवन पासवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम, युवराज सिंह एवं वंशराज समेत कई नेताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया।
माता कात्यायनी धाम में टेका मत्था
इसके बाद आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कात्यायनी धाम पहुंचे। वहाँ उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा दशहरा के मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अद्भुत धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया।
सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा जिला प्रशासन
मंत्री के काफिले की सुरक्षा और लाइजनिंग व्यवस्था को लेकर खगड़िया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखा। सीमावर्ती क्षेत्र नन्हकू मंडल टोला से लेकर कात्यायनी धाम तक जिला आपदा पदाधिकारी सुश्री रीया कुमारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड दल-बल के साथ लगातार मुस्तैद नजर आए।
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
