Breaking News
Poster 2026 05 17 044908

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी पटना से गिरफ्तार, दर्ज है लूट और डकैती के कई मामले

लाइव खगड़िया : जिला पुलिस और डीआईयू (DIU) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधकर्मी कुंदन कुमार को पटना के फतुहा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पर खगड़िया के अलावा पटना और भागलपुर जिले में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट पर कार्रवाई

खगड़िया पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस और डीआईयू टीम खगड़िया को तकनीकी सहयोग से आरोपी के ठिकाने का पता चला। पुलिस की संयुक्त टीम ने फतुहा के रेलवे कॉलोनी में छापेमारी कर आरोपी कुंदन कुमार (निवासी- छोटी हसनपुर, थाना- खुसरूपुर, जिला- पटना) को धर दबोचा। बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्त जिले के महेशखूंट थाना कांड संख्या 15/20 में लंबे समय से फरार चल रहा था।

आपराधिक इतिहास (दर्ज मामले)

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कुंदन कुमार का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में आरोप-पत्रित (Charge-sheeted) भी है:
महेशखूंट थाना (खगड़िया): कांड सं० 15/20, धारा 392/395 भा०द०वि० (लूट और डकैती)।
परबत्ता (भागलपुर): कांड सं० 11/20, धारा 392 भा०द०वि०।
मोकामा थाना: कांड सं० 08/20, धारा 392 भा०द०वि०।
शाहपुर (पटना): कांड सं० 46/20, धारा 395/397 भा०द०वि०।
पंडारक थाना: कांड सं० 06/20, धारा 395 भा०द०वि०।
शाहजहांपुर (पटना): कांड सं० 08/20 (धारा 395 भा०द०वि०) और कांड सं० 10/20 (धारा 399/402/412 भा०द०वि० एवं आर्म्स एक्ट)।
गौरीचक (पटना): कांड सं० 09/20, धारा 224/353 भा०द०वि०।

फतुहा थाना: कांड सं० 83/20, धारा 399/402/412/414 भा०द०वि० एवं आर्म्स एक्ट।
खुसरूपुर थाना: कांड सं० 414/19, धारा 392 भा०द०वि०।

छापेमारी दल

पुलिस की इस महत्वपूर्ण सफलता को अंजाम देने वाली टीम में महेशखूंट थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, खगड़िया की डीआईयू (DIU) टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। खगड़िया पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

IMG 20260516 WA0009

ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी दवा दुकानें बंद, KCDA ने की बंद को सफल बनाने की अपील

ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी दवा दुकानें बंद, KCDA ने की बंद को सफल बनाने की अपील

error: Content is protected !!