मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

चेकिंग के दौरान खुला राज, ई-रिक्शा से निकली शराब की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार

IMG 20260313 WA0020

लाइव खगड़िया : जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। खगड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के जरिए विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर खगड़िया पुलिस ने राजेंद्र चौक पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक ई-रिक्शा को रोका गया, जिससे ‘ऑफिसर चॉइस’ ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई।

बरामदगी का विवरण

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा से 180ML के कुल 250 पॉकेट विदेशी शराब (कुल 45 लीटर) बरामद की गई है। पुलिस ने शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त तीन पहिया वाहन (ई-रिक्शा) को भी जप्त कर लिया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ननकू टोला का निवासी है।

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में खगड़िया थाना में कांड संख्या 77/26 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम-2018 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में खगड़िया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, परि० पु०अ०नि० प्रधान भारती और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

शेयर
error: Content is protected !!