Breaking News
IMG 20260103 211606
Oplus_16908288

शीत लहर का कहर : खगड़िया में 8 जनवरी तक स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

लाइव खगड़िया : जिले में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए जिले के सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

प्रमुख बिंदु :

  • कक्षा 1 से 8 तक पूर्णतः बंद : जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई पर 08 जनवरी 2026 तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
  • कक्षा 9 से 12 के लिए नया समय: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से पहले और दोपहर 03:00 बजे के बाद संचालित नहीं की जा सकेंगी।
  • बोर्ड परीक्षा में छूट : बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं पर यह आदेश लागू नहीं होगा, वे अपने निर्धारित समय पर जारी रह सकती हैं।

कब से प्रभावी होगा आदेश ?

​यह आदेश सोमवार, 05 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा और 08 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। जिलाधिकारी ने यह निर्णय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत लिया है, ताकि भीषण ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोका जा सके।

​जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Check Also

1776616066956

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली टायर-ट्यूब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान बरामद

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली टायर-ट्यूब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान बरामद

error: Content is protected !!