Breaking News
IMG 20241222 WA0005 1 Scaled

श्रीनिवास रामानुजन टैलेन्ट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय खगड़िया में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं प्राचार्य ने जीवन में गणित के महत्व को बताते हुए कहा कि चाहे आप इंजीनियर बनना चाहते हैं या फिर बिजनेसमैन गणित के ज्ञान की जरूरत हर जगह पड़ेगा. महाविद्यालय में गणित के प्रोफेसर डॉ एमडी सनम सूरज ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन और रामानुजन संख्या के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में गणित के क्या अनुप्रयोग हैं ? वहीं उन्होंने आगे कहा कि गणित हमें सिखाता है कि हर समस्या का एक समाधान होता है. हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्या को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए. इसलिए प्रयास करते रहें. अंत में उन्होंने गणित में करियर के बारे में चर्चा किया.

इस अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन टैलेन्ट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स – 2024 प्रतियोगिता परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार राशि के रूप में प्रत्येक वर्ग के तृतीय, चतुर्थ, पंचम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः रू 800/, रू 700/, रू 600/की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी. शीर्ष स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं तथा मौजूद अभिभावकों को महाविद्यालय के गतिशील कैंपस का भ्रमण कराया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्राचार्य ने परीक्षा नियंत्रक डॉ सत्यप्रकाश, सहायक परीक्षा नियंत्रक आदित्य कुमार एवं उनकी टीम को बधाई दी. वहीं बताया गया कि बचपन से ही गणित के प्रति रुचि रखने वाले छात्र – छात्राओं के लिए बिहार सरकार द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. जिसका अक्षरशः पालन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय खगड़िया करती आयी है. कार्यक्रम में जिले के कुछ 56 छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया.

Check Also

IMG 20260215 WA0015

शिव का वास्तविक अर्थ सत्याचरण और परोपकार : डॉ. ऋचा योगमयी

शिव का वास्तविक अर्थ सत्याचरण और परोपकार : डॉ. ऋचा योगमयी

error: Content is protected !!