Breaking News
IMG 20240911 WA0005

उप मुख्यमंत्री ने किया विकास संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

लाइव खगड़िया : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिला स्तरीय विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की बुधवार को समीक्षा किया. उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय संबंधित विभागों के कार्यो के बारे में जानकारी ली एवं विकास कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा-निदेश दिया गया. वहीं जिलाधिकारी के द्वारा विकास कार्यों के प्रगति से संबंधित जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी गई. इस क्रम में ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आई.सी.डी.एस. विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, अल्पसंख्यक एवं कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, योजना एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराया गया.

बैठक के दौरान बाइपास में एक नया बांध का निर्माण, कात्यायणी स्थान का जीर्णोद्वारा व सौन्दर्यीकरण, खगड़िया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, उद्योग को बढ़ावा देने के लिये भूमि बैंक हेतु जमीन की व्यवस्था, खगड़िया, मानसी, गोगरी, परबत्ता एवं अलौली में सम्राट अशोक भवन का निर्माण, महेशखुंट में ट्रामा सेन्टर का निर्माण, महद्दीपुर तालाब का जीर्णोद्वार, मानसी-सहरसा पथ की समीक्षा, सलारपुर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण, महद्दीपुर चैती दुर्गा मेला व गोगरी में विषहरी मेला को राजकीय मेला का दर्जा देना, खगड़िया व गोगरी में बाईपास का निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

मौके पर उप मुख्यमंत्री ने उपयुक्त मुद्दे पर आश्वासन एवं विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्यों को विभागीय निर्देशानुसार एवं नियामानुकुल तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया.

बैठक में सांसद राजेश वर्मा, जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, खगड़िया विधायक छत्रपति यादव खगड़िया, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोगरी एवं जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260505 WA0019

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!