Breaking News
IMG 20240910 222010
Oplus_131072

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानतीय वारंट

लाइव खगड़िया : भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है. खगड़िया की एक अदालत ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है. मिली जानकारी के अनुसार सुश्री हिम शिखा मिश्रा (न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी) के द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया गया है. इससे पूर्व 12 मार्च 2020 को खगड़िया की एडीजे पंचम की अदालत ने अक्षरा सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी अस्वीकृत कर दी थी.

दरअसल 8 जुलाई 2018 को टिंकु जिया व अन्य के द्वारा खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में किशोर कुमार मुन्ना की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन गया था. बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भी शामिल होना था. कार्यक्रम को लेकर चंदे की वसूली की गई थी और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की थी. लेकिन इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह शामिल नहीं हुईं. जिसके बाद दर्शकों ने जमकर बवाल काटा था. जिसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

मामले में परिवादी की तरफ से कोर्ट में परिवाद दायर करने वाले वरीय अधिवक्ता अजिताभ सिन्हा ने बताया है कि गैर जमानती वारंट 6 सितंबर को जारी हुआ है. उन्होंने कोर्ट से वारंट अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पटना और मुंबई पते पर भेजने की अपील की थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है.

Check Also

IMG 20260616 WA0015 Scaled

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

error: Content is protected !!