मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बंद के दौरान नेता पर हुए हमले की पार्टी के स्थानीय नेताओं के द्वारा निंदा

लाइव खगड़िया : भारत बंद के दौरान गुरूवार को मधुबनी जाने के क्रम में मुजफ्फरपु र के खबड़ा में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले की युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुडडू ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि सुशासन की सरकार में वाई श्रेणी के सुरक्षा में रहने वाले सांसद तक बिहार में सुरक्षित नहीं है और अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है.ऐसे में एक आम आदमी सूबे में कितने सुरक्षित हैं,इसे सहज ही समझजा सकता है.वहीं उन्होंने इस हमले के विरोध में शुक्रवार को गोगरी में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की बातें कही.IMG 20180907 WA0000दूसरी तरफ बेगूसराय से खगड़िया आने के क्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पर इनियार ढाला के समीप हुए हमले की जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू मंडल ने निंदा करते हुए घटना को बेहद ही शर्मनाक बताया.वहीं उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है.साथ ही उन्होंने दोषियो की पहचाान कर उसपर सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग किया.घटना के उपरांत जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के जिला पहुंचने पर उन्होंने परिसदन में उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा.मौके पर जदयू नेता अरविन्द मोहन एवं जदयू उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रम कुमार भी मौजूद थे.IMG 20180818 WA0025

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!