Breaking News
IMG 20230930 WA0294

परबत्ता विधानसभा क्षेत्र INDIA गठबंधन का अभेद्य किला : मो जमा खान, मंत्री

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार के आवासीय परिसर में शनिवार को जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया. जदयू द्वारा अयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध साह एवं मंच संचालन जदयू राज्य परिषद् के सदस्य मिथिलेश कुमार ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के अल्पसंखयक कल्याण मंत्री मो जमा खान साहित सांसद दिलेश्वर कामत, पूर्व मंत्री सह विधायक बीमा भारती, विधायक विजय सिंह निषाद, विधायक डॉ संजीव कुमार, मो अलीम अंसारी, पूर्व विधायक लखन ठाकुर एवं जदयू प्रदेश के कई वरीय नेता उपस्थित थे.

मौके पर संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री मो जमा खान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक थे और आज भी उनका सिद्धान्त प्रासंगिक है. वे हमेशा गरीब व शोषितों के उत्थान के लिए प्रत्यनशील रहते थे. जबकि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक विकास की गाड़ी पहुंचा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा अइ विपक्ष द्वारा लाया गया महिलाओं का आरक्षण बिल अभी लागू नहीं किया जायेगा और यह महिलाओं के वोट लेने का हथकंडा मात्र है. खगड़िया ही नही पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी. परबत्ता विधानसभा क्षेत्र इस गठबंधन के लिए अभेद्य किला बन गया है.

वहीं सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के वंचितों के हक के लिए न सिर्फ काम किया, बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया. जिसकी वजह से दलित-पिछड़े राजनीति में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं. उन्होंने पिछड़ों को 26 फीसदी आरक्षण भी देने का काम किया, जो कि देश में पहली बार बिहार में लागू किया गया था.

जबकि पूर्व मंत्री सह विधायक बीमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को पूर्व में ही 50 प्रतिशत आरक्षण दे चुके है और वे जो बोलते हैं वह करते हैं. आज अतिपिछड़ा समाज एकजुट होकर नीतीश कुमार के साथ हैं और स्थानीय विधायक के नेतृत्व में परबता विधानसभा विकास की नई गाथा लिख रहा है और हर समाज तक विकास पहुंच रहा है.

इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर किसी व्यक्ति का नाम नहीं, बल्कि बिहार में दबे कुचले तथा शोषितों के जीवन में सामाजिक, आर्थिक तथा शिक्षा क्रांति लाने वाले इतिहास का नाम है. उनके कार्यकाल में दबे, कुचले लोगों का भारी पैमाने पर उत्थान हुआ और आज उनके अधूरे सपनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके पद चिन्ह पर चल कर पूरा कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में बिहार सरकार की सारी योजनाएं धरातल पर दिखती है. परबत्ता में चारों तरफ़ विकास कि लहर दौड़ रहा है और विकसित परबत्ता और विकसित खगड़िया का सपना जल्द पूरा होगा. वहीं उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज सहित सभी वर्गों का साथ नीतीश कुमार के साथ है और इसबार खगड़िया लोकसभा में पार्टी कि जीत सुनिश्चित होगी. जिसके लिय वे तन, मन से लगे हुए हैं.

मौके पर विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि जिस प्रकार जननायक कर्पूरी ठाकुर ने शोषित, दबे –कुचले लोगों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, उसी रास्ते पर नीतीश कुमार भी चल रहे हैं. उन्होंने विद्यालयों में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पोशाक राशि तथा साइकिल योजना के तहत लाभ पहुंचाया. साथ ही वृद्धा पेंशन भी सभी वर्गों के लोगों के लिए लागू कर दिया. जो दर्शाता है कि वह किसी जाति के नेता नहीं बल्कि देश के नेता है. आज पूरे बिहार का निषाद समाज नीतीश कुमार के साथ है. इस बार लोकसभा के चुनाव में खगड़िया ही नही, पूरे बिहार में निषाद समाज एकजुट होकर जेडीयू के साथ रहेंगे.

इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडल प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, जिला अध्यक्ष बबलू मंडल, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, प्रदेश राजनितिक सलाहकार अजय मंडल, प्रदेश सचिव सुमित कुमार, पूर्व प्रमुख मानसी बलवीर चांद, जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, जदयू राज्य परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, प्रखंड मानसी अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गोगरी मायाराम मंडल, जिला महासचिव अनुज शर्मा, मो अब्दुल हलीम अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला महासचिव मणिभूषण राय, जदयू नेता ध्रुव शर्मा, वार्ड पार्षद रवि यादव, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के महासचिव मनमन बाबा, लगार मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, मुखिया मिथलेश यादव, एमडी लाल खान, तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी, पूर्व जिप सदस्य एमडी ग्यासुद्दीन, चंद्रवंशी, जेडीयू नेता सुनील यादव, मुकेश पटेल, जदयू जिला उपाध्यक्ष रवि यादव, पूर्व मुखिया रामबालक चौधरी, गोगरी मुखिया जनार्दन मण्डल, जेडीयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशि कांत मण्डल, पूर्व जिप सदस्य इब्राहिम साह, गौतम पोद्दार सहित हज़ारों कि संख्या में उपस्थिति थे।

Check Also

Poster 2026 02 19 120743

बिहार कांग्रेस में अंतर्कलह तेज, पूर्व विधायक छत्रपति यादव पार्टी से निष्कासित, आदेश को बताया ‘असंवैधानिक’

बिहार कांग्रेस में अंतर्कलह तेज, पूर्व विधायक छत्रपति यादव पार्टी से निष्कासित, आदेश को बताया 'असंवैधानिक'

error: Content is protected !!