Breaking News

पॉल्ट्री फार्म की आड़ में चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन

लाइव खगड़िया : बिहार में शराबबंदी के बाद अन्य प्रदेशों से शराब की तस्करी एवं ऐसे शराब की पुलिस द्वारा बरामदगी का मामला अब कोई नई बात नहीं रह गई है.जिले में भी यह सिलसिला जारी है.माना जा रहा है कि शराब के शौकिनों की मांग के बीच चंद रूपयों की लालच में अवैध कारोबारी ऐसे धंधों को अंजाम दे रहे हैं.लेकिन अब जिले से जो नया मामला सामने आया है वो शराबियों को एक बार सोचने को जरूर मजबूर कर देगा कि कहीं यह शराब ही उनकी जान का दुश्मन ना बन बैठे.कानून अपनी जगह है और पुलिस का खौफ भी अपनी जगह लेकिन यहां तो मामला नकली शराब का ही निकला.दरअसल शराब की मांग के बीच अब नकली शराब का निर्माण व आपूर्ति भी होने लगी है.इस बात का खुलासा बुधवार की देर रात अपर आरक्षी अधीक्षक राज कुमार राज के नेतृत्व में क्यूआरटी व गंगौर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हुआ.गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर टीम ने जब चनपुरा गांव के जगहिया बाबा स्थान के नजदीक के एक पॉल्ट्री फार्म में छापेमारी किया तो वहां से नकली देसी-विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ.IMG 20180830 WA0004मौके से पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में देसी शराब की पॉउच सहित विदेशी ब्रांड रॉयल चैलेंज व रॉयल स्टैग का स्टीकर,पंचिंग मशीन,हरियाणा निर्मित लोगो बरामद किया.साथ ही टीम के के द्वारा 6 लीटर कच्चा स्प्रीट,केमिकल्स का पैकेट एवं बड़ी संख्या में विदेशी ब्रांड शराब की खाली बोतलें भी बरामद किया गया.बताया जा है कि इन समानों का प्रयोग नकली देसी-विदेशी शराब के निर्माण में प्रयुक्त किया जाता था.इस धंधे को पॉल्ट्री फार्म की आड़ में अंजाम दिया जा रहा था.IMG 20180830 WA0005मामले पर एएसपी अभियान के द्वारा बताया गया कि मौके से गंगौर थाना क्षेत्र के रमुनिया गांव निवासी धर्मेन्द्र साह फरार हो गया.जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.बहरहाल नकली शराब निर्माण के मिनी फैक्ट्री के उद्भेदन का मामला पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.IMG 20180818 WA0025IMG 20180729 WA0009

Check Also

Poster 2026 01 20 025402

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना ‘राजधानी एक्सप्रेस’, खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना 'राजधानी एक्सप्रेस', खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

error: Content is protected !!