Breaking News
1630249264

बदमाशों ने फिर दिया एक और घटना को अंजाम, युवक की गोली मारकर हत्या

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : हत्या की एक घटना के बाद बदमाशों ने शनिवार को ही फिर दूसरी घटना को भी अंजाम दिया है और एक ही दिन हत्या दर हत्या से जिला दहल उठा है. उल्लेखनीय है कि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सरस्वती स्थान परिसर में शनिवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने पसराहा पंचायत के मुखिया सुशील संपत के बड़े पुत्र साकेत सिंह गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी पंचायत के ब्रह्म स्थान के समीप बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक भदास दक्षिणी निवासी रामभरोस सहनी का पुत्र 30 वर्षीय रणवीर सहनी बताया जाता है.

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी के निर्देश पर डीएसपी सुमित कुमार, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

यह भी पढ़ें

मामले पर खगड़िया पुलिस सोशल मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि शनिवार की शाम करीब 8:30 बजे जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भदास दक्षिणी में ब्रह्म स्थान के पास रणवीर सहनी (उम्र करीब 33 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस 20 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. साथ ही घटना की प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है. वहीं बताया गया है कि घटनास्थल पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद है और वहां की स्थिति सामान्य है.

Check Also

IMG 20260512 220853

नदी किनारे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 7 वाहन जब्त

नदी किनारे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 7 वाहन जब्त

error: Content is protected !!