Breaking News
IMG 20230525 WA0231

शिवराज ने फिर ठोका ताल, बोले – खगड़िया से हर हाल में होगा LJP (R) का ही उम्मीदवार

लाइव खगड़िया : लोजपा (रा) की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को जिले के चौथम प्रखंड के करुआ मोड़ में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के चौथम प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान एवं संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव भी उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा का चौथम प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष पंचायत कमिटी से लेकर बूथ स्तर तक की कमिटी बनाने के लिए मजबूती से लग जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि लोजपा 2024 में खगड़िया लोक सभा क्षेत्र से हर हाल व हर परिस्थिति में चुनाव लड़ेगी. वहीं उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से तन मन से लग जाने का आह्वान किया.

मौके पर लोजपा (रा) के चौथम प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को कार्यकर्ता चौथम प्रखंड के हर घर में पहुंचाने को तैयार हैं. बैठक में पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयनारायण सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रविन्द्र पासवान, गौतम पासवान, प्रकाश पासवान, संतराम पासवान, तुलसी पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामप्रीत गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष हरेराम सिंह, कुंदन पासवान, सुमन कुमार, मिंटू कुमार, उदय कुशवाहा, संजय कुमार, मो मिस्टर आलम, रंजन प्रसाद, रमन कुमार, राजकुमार, मनीष पोद्दार उर्फ बौवा जी, विद्यानंद यादव, राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260506 WA002128129

जन सुराज ने कसी कमर : गजेंद्र सिंह निषाद बने जिलाध्यक्ष, पंचायत स्तर पर संगठन मजबूती का संकल्प

जन सुराज ने कसी कमर : गजेंद्र सिंह निषाद बने जिलाध्यक्ष, पंचायत स्तर पर संगठन मजबूती का संकल्प

error: Content is protected !!