Breaking News
IMG 20230503 WA0182

अनुमंडल स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा में राजद नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

लाइव खगड़िया : जिले के महेशखूंट के काजीचक स्थित बिष्णुदेवकी वेयर हाउस के प्रांगण में मंगलवार को राजद का गोगरी अनुमंडल स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें गोगरी अनुमंडल के गोगरी प्रखंड, गोगरी नगर, परबत्ता प्रखंड, परबत्ता नगर, बेलदौर प्रखंड, बेलदौर नगर के राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर सभापति सह राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और मंच संचालन पार्टी के प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल ने किया.

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के प्रयास से संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए विशेष अवसर के अधिकार को जोड़ा गया. लेकिन आज उसे समाप्त करने की कोशिश हो रही है और धर्म के नाम पर दलित, पिछड़े और अति पिछड़ा समाज के लोगों को बरगला कर हिन्दू-मुस्लिम, हिंदुस्तान-पाकिस्तान की बात कर उनके अधिकार को उनसे छीनने की कोशिश की जा रही है और भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अडानी-अम्बानी की सरकार है एवं इनके इस मॉडल से देश फिर से ईस्ट इंडिया कम्पनी वाली इतिहास की तरह गुलामी की ओर बढ़ रहा है.

मौके पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता सुख ले रही है और पूंजीपतियों के हाथ में देश को गिरवी रख दिया है. देश में महंगाई चरम पर है और यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा. दूसरी तरफ बीजेपी इन मुद्दों से लोगों को भटका रही है. जबकि राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाये सविधान के कारण ही आज उनके जैसा गरीब-दलित का बेटा विधायक है. साथ ही उन्होंने वोट के अधिकार का प्रयोग कर सामंतवादी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

वहीं राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहब के बनाये संविधान के तहत गरीबों को उनका अधिकार देने का काम किया. वे सभी जाति के लोगों को समान शिक्षा व समान अधिकार देने का काम किया. ऐसे में एख साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया गया, ताकि दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका हक और अधिकार से वंचित किया जा सके.

मौके पर कोशी स्नातक क्षेत्र के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी नितेश यादव, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ अशोक यादव, प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर यादव, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत दास, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अभिराम यादव, पूर्व वार्ड पार्षद पप्पू यादव, विजय यादव, रणवीर कुमार, चंद्रशेखर कुमार, राजद नेता विवेकानंद यादव, धनंजय यादव, अबु मोहम्मद गुदर सेठ, रामानंद सिंह, कैलाश यादव, गौरव कुमार, संजय कुमार राम, लड्डू रजक, प्रकाश राम, प्रदीप कुमार नायक, मिथलेश यादव, कारू पासवान, मंसूर लालम आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260214 WA0019

जदयू के सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 20 फरवरी से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

जदयू के सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 20 फरवरी से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

error: Content is protected !!