Breaking News
IMG 20230412 221847

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा लड़ेगी चुनाव : सुशील मोदी

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी खगड़िया के द्वारा बुधवार को शहर के केएन क्लब में पार्टी की स्थापना दिवस के निमित सामाजिक न्याय सप्ताह एवं सदस्यता ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत एवं मंच संचालन भाजपा के जिला महामंत्री अश्वनी सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी भी उपस्थित थे. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. जिसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा बाबा ज्योति फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. वहीं मुख्य अतिथियों को भाजपा नेताओं ने अंग वस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी की उपस्थिति में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया.

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा आरक्षण का पक्षधर है और जब तक भाजपा है, नरेंद्र मोदी है, तबतक आरक्षण को कोई माई का लाल हटा नहीं सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि आज एक चाय बेचने वाला का बेटा देश का प्रधानमंत्री है. 1984 में भाजपा का मात्र दो सांसद हुआ करते थे. लेकिन आज भाजपा का 303 सांसद है. वहीं सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी. जिसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की बातें कही.

इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ एनके यादव, पूर्व विधान पार्षद सह पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष, रामानुज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, लोकसभा प्रभारी प्रणव कुमार, लोकसभा संयोजक सह पूर्व जिला अध्यक्ष रवीशचंद्र सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष कंचन पटेल, सहरसा जिला अध्यक्ष दिवाकर कुमार, सहरसा जिला प्रभारी महादेव चौधरी, प्रदेश मंत्री भाजयुमो सीमांत पटेल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री आशीष यादव आदि मंच पर उपस्थित थे.


कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री इंदु भूषण कुशवाहा, जिला महामंत्री सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार, ममता देवी, नीतीश सिंह, लक्ष्मी देवी, प्रीति प्रिया, डोमन सदा, जिला मंत्री आलोक विद्यार्थी, नवीन सिन्हा, सुनील साह, मधु देवी, निवेदिता ठाकुर, अश्वनी कुमार चौधरी, अजीत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, अलौली मंडल अध्यक्ष गौरव राज, हरिपुर मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, बेला मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार महतो, अक्षय सूरी, सन्हौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार चौधरी, मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, चौथम पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भारती, चौथम पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, महेशखूंट मंडल अध्यक्ष हीरालाल दास, गोगरी नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, भाजपा नेता इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुलील यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप आनंद, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश पासवान, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव कुशवाहा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन चौरसिया, भाजयुमो आईटी सेल के संयोजक अंकित सिंह चंदेल, ओबीसी मोर्चा (प्रदेश आईटी सेल) के संयोजक अमृतांशु जायसवाल, भाजपा नेता राजेश सिंह, राजेंद्र पासवान, विजय यादव, रमाकांत रजक आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260506 WA002128129

जन सुराज ने कसी कमर : गजेंद्र सिंह निषाद बने जिलाध्यक्ष, पंचायत स्तर पर संगठन मजबूती का संकल्प

जन सुराज ने कसी कमर : गजेंद्र सिंह निषाद बने जिलाध्यक्ष, पंचायत स्तर पर संगठन मजबूती का संकल्प

error: Content is protected !!