मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

30 किलो गांजा के साथ त्रिपुरा का एक युवक गिरफ्तार

लाइव खगड़िया : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एन.एच.31 के बलुआही बस स्टेंड पर प्रतिनियुक्त ट्रैफिक पुलिस प्रभु नारायण सिंह ने शराब व मादक पदार्थ की बरामदगी के अपने ही रिकार्ड में शनिवार की सुबह एक और कड़ी जोड़ ली है.इस क्रम में उन्होंने 30 किलोग्राम गांजे से साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.युवक दो बड़े ट्रॉली बैग में भरी गांजे की खेप को गंतव्य तक पहुंचा पाता उससे पहले ही उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया.IMG 20180825 WA0011IMG 20180825 WA0012जिनकी पहचान त्रिपुरा के तामाकारी जिला के सिदे मोहनपुर थाना अंतर्गत दालखाला पाड़ा निवासी हेमन देवरामा के 23 वर्षीय पुत्र सोमेन्द्र देवरामा के रूप में बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उन्हें यह कामयाबी हाथ लगी है.बहरहाल 30 किलोग्राम गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार किये गये युवक से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है और साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी बलुआही बस स्टेंड से गांजा की कई खेप पुलिस के द्वारा बरामद की जा चुकी है.IMG 20180818 WA0025IMG 20180729 WA0009

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!