मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

इंटर में बिहार टॉपर रहीं आयुषी व पायल को डीएम ने किया सम्मानित

IMG 20230322 224112

लाइव खगड़िया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय में बिहार टॉपर आयुषी नंदन एवं वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर टॉपर तीन में स्थान बनाने वाली पायल कुमारी से जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने मुलाकात कर दोनों ही छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप कप एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया.

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों ही छात्राओं से उनके कैरियर के संबंध में योजनाओं की जानकारी ली और उनका मार्गदर्शन किया. साथ ही डीएम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ओर खगड़िया का नाम रोशन करने के लिए बधाई दिया. वहीं डीएम ने कहा कि लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, खासकर पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में वो और भी आगे निकल रहीं हैं. इस अवसर पर दोनों ही छात्राओं के माता-पिता भी उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है कि बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया था और इस परीक्षा में जिले के आर लाल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में बिहार टॉपर रही. जबकि जिले के जेएनकेटी इंटर कॉलेज की छात्रा पायल कुमारी ने 472 अंक प्राप्त कर वाणिज्य संकाय में बिहार में तीसरा स्थान और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया.

शेयर
error: Content is protected !!