Breaking News
IMG 20230303 WA0204

गंगा चौपाल सह स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन

लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार में शुक्रवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत नेहरू युवा केंद्र के द्वारा गंगा चौपाल सह स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्पेयरहेड टीम के सदस्य एवं गंगा दूत के सहयोग से नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में किया गया. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया सोनी देवी ने किया.

मौके पर रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया सोनी देवी ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से नदियों को बचाने की दिशा में एक सार्थक कार्य किया जा रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि नदियों का जल निर्मल एवं स्वच्छ हो सके.

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धर्मदेव यादव, समाजसेवी डॉ नारद कुमार, खगड़िया प्रखंड के स्पेयरहेड टीम के सदस्य नीरज कुमार, गंगा दूत चंदन कुमार, सुरेश दास, संजीव दास, प्रत्यूष कुमार, सिंधु कुमार, नितीश कुमार, मिथिलेश कुमार, सन्नी कुमार, भूषण कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, राजा कुमार, मिथुन कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260505 WA0019

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!