Breaking News
1674901827293

समाधान यात्रा के तहत खगड़िया पहुंचे नीतीश कुमार

लाइव खगड़िया : बिहार के मुख्यमंत्री ‘समाधान यात्रा’ के 14वें दिन शनिवार को खगड़िया पहुंचे और जिले के अलौली प्रखंड के रौन में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन किया. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियंत्रण महाविद्यालय में छात्रों व शिक्षकों के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है.

https://youtu.be/zq1FtbrB6mk

मुख्यमंत्री ने जिले के अलौली प्रखंड के अम्बा ईचरूआ पंचायत के कामाथान गांव में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. साथ ही सीएम ने ग्रामीणों से संवाद भी किया.

समाधान यात्रा के दौरान राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, रौन, अलौली का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों से भी रू-ब-रू हुए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिला योजना सभागार, समाहरणालय में जीविका दीदियों के साथ संवाद किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाहरणालय के सभागार में पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक भी किया.

Check Also

IMG 20260721 151454

विधानसभा में गूंजा खगड़िया मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, विधायक बबलू मंडल ने जल्द निर्माण शुरू कराने की उठाई मांग

विधानसभा में गूंजा खगड़िया मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, विधायक बबलू मंडल ने जल्द निर्माण शुरू कराने की उठाई मांग

error: Content is protected !!