मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

ठाकुरबाड़ी के श्री कृष्ण झूलनोसव में ब्रज की रासलीला आकर्षण का केन्द्र

लाइव खगड़िया : शहर के बापू नगर बलुआही स्थिति रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्री कृष्ण झूलनोत्सव के अवसर पर 5 दिवसीय ब्रज रासलीला कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को पूर्व नगर सभापति सह जन अधिकार पार्टी (लो.) के किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के द्वारा किया गया.IMG 20180822 WA0028मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में विगत कई वर्षों से झोलनोत्सव सावन के महीने में पांच दिनों तक होता रहा है.इस अवसर पर हर साल सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता रहा है.इसी क्रम में इस बार ब्रज की रासलीला का आयोजन किया जा रहा है.जो की अत्यंत ही मनमोहक कार्यक्रम है और इस दौरान पूरी तरह से भक्तिमय माहौल नजर आयेगा.IMG 20180822 WA0025उल्लेखनीय है कि झूलनोत्सव के अवसर पर ठाकुरबाड़ी के मंदिर को पूरी तरह से सजाया गया है.इस अवसर पर ठाकुर जी यानि भगवान कृष्ण को पांच दिनों तक झूला झुलाया जाता है.वहीं रासलीला मंडली के अध्यक्ष स्वामी बिनोद जी महाराज एवं संचालक आचार्य बिष्णु शास्त्री जी महाराज ने  रासलीला कार्यक्रम मनमोहक होने की बातें कहते हुए जिलेवासी से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर आंनद लेने की अपील किया.IMG 20180822 WA0032IMG 20180822 WA0031मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार,ठाकुरबाड़ी के सचिव वेदो यादव,सदस्य नंदन यादव,गौतम यादव,मुकेशचंद्र सिन्हा, ग्रीश यादव, नागेश्वर सिंह, परोहित जितेंद्र तिवारी,जाप कार्यालय सचिव सर्वजीत पांडे, जाप नेता सुमित कुमार, राकेश त्यागी, इंद्रजीत कुमार आदि उपस्थित थे.IMG 20180818 WA0025IMG 20180729 WA0009

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!